रायसेन कलेक्टर ने आयोजन में सहयोग करने पर मीडियाजनों एवं नागरिकों का किया आभार व्यक्त

रायसेन कलेक्टर ने आयोजन में सहयोग करने पर मीडियाजनों एवं नागरिकों का किया आभार व्यक्त

श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री मैत्रीपाल सिरीसेना के सांची आगमन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए श्रीलंका के प्रतिनिधि दल द्वारा जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव ने इस आयोजन के लिए मीडियाजनों और नागरिकों का खास तौर पर आभार व्यक्त किया। साथ ही इस आयोजन में लगे जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री मैत्रीपाल सिरीसेना तथा उनके साथ आए श्रीलंका के प्रतिनिधि दल द्वारा सांची स्थित चैत्यगिरी मंदिर में भगवान बुद्ध के शिष्यों सारिपुत्र और महामोग्लयान की अस्थियों का दर्शन तथा पूजन किया गया। इसके पश्चात उनके द्वारा सांची स्तूप का भ्रमण किया गया। उन्होंने श्रीलंका महाबोधी सोसायटी में धम्म पथिक अनागारिक धर्मपाल की प्रतिमा का अनावरण किया।