लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर सिंहस्थ के लिए रवाना हुईं साध्वी प्रज्ञा

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर सिंहस्थ के लिए रवाना हुईं साध्वी प्रज्ञा

भोपाल-मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट के ऑर्डर के बाद भोपाल पुलिस सिंहस्थ स्नान के लिए उज्जैन ले गई। प्रज्ञा काफी बीमार हैं। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम और थ्री लेयर सिक्युरिटी में उज्जैन ले जाया जा रहा है। साध्वी ने अपने लगे आरोपों पर कहा- मैं बेकसूर हूं। सच सामने आएगा। सत्यमेव जयते। 

  • उज्जैन के लिए रवाना होने से पहले साध्वी ने मीडिया से कहा कि, नरेंद्र मोदी बहुत अच्छे पीएम है। उनके नेतृत्व निश्चित ही देश विकास करेगा।
  • साध्वी को उज्जैन ले जाने का ऑर्डर देवास कोर्ट ने दिया था। इससे पहले सोमवार को प्रज्ञा ने धमकी दी थी कि अगर उन्हें सिंहस्थ स्नान का मौका नहीं दिया गया तो वो समाधि ले लेंगी।
  • प्रज्ञा ने भूख हड़ताल की भी धमकी दी थी। उनका इलाज भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में चल रहा है। यहां सिक्युरिटी काफी सख्त है।
  • उज्जैन के लिए रवाना होने से पहले साध्वी का बीपी हाई हो गया था। ट्रीटमेंट के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि बीपी अब नार्मल है। एंबुलेंस में उनके साथ बहन कामिनी और बहनोई भगवान झा भी हैं।
  • क्षिप्रा में स्नान के बाद वे अपने गुरु से मुलाकात करेंगी। शाम होने से पहले उन्हें वापस भोपाल लाया जाएगा।
  • मालेगांव ब्लास्ट में खुद पर लगे आरोपों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में साध्वी ने मीडिया से कहा- मैं निर्दोष हूं। आप देखिए सच सामने आएगा। सत्यमेव जयते।

NIA ने दी है क्लीन चिट

  • एनआईए ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को क्लीन चिट दे दी है। 
  • एजेंसी ने पिछले दिनों अपनी चार्जशीट में यू-टर्न लेते हुए साध्वी और 5 अन्य पर लगे सारे आरोप हटा लिए हैं। 
  • लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित सहित बाकी 10 आरोपियों पर लगी मकोका की कड़ी धाराओं को भी जांच एजेंसी ने हटा लिया है।
  • एनआईए ने कहा- जांच के दौरान प्रज्ञा और पांच अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं पाए गए।
  • इसके साथ ही जांच एजेंसी ने मामले में फाइनल रिपोर्ट (चार्जशीट) सबमिट कर दी क्योंकि प्रॉसिक्यूशन इनके खिलाफ कुछ साबित नहीं कर पाया।
  • पांच अन्य आरोपियों में शिव नारायण कालसांगरा, श्याम भवरलाल साहू, प्रवीण टक्कालकी, लोकेश शर्मा और धान सिंह चौधरी शामिल हैं